GDG पटना द्वारा Google I/O Extended 2026 का LNMI, Patna में सफल आयोजन, AI एवं Google Cloud के नवीनतम नवाचारों से रूबरू हुए प्रतिभागी

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।Google Developer Groups (GDG) Patna द्वारा ललित नारायण मिश्रा इंस्टीट्यूट (LNMI), पटना में Google I/O Extended 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस तकनीकी सम्मेलन में बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों, डेवलपर्स, स्टार्टअप उत्साहियों एवं तकनीकी पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को Google की नवीनतम AI तकनीकों, Google Cloud, Agentic AI और आधुनिक डेवलपमेंट टूल्स से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन तान्या एवं अमिकर ने किया, जबकि द्वितीय सत्र का संचालन रूपम एवं निशांत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एलएनएमआई के रजिस्ट्रार श्री सुधीर कुमार के स्वागत भाषण एवं अतिथि सम्मान के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने Google I/O Keynote के माध्यम से Google की नवीनतम तकनीकी घोषणाओं और AI से जुड़े भविष्य के विज़न को जाना।
तकनीकी सत्रों में Google Developer Expert (GDE) जितेन्द्र गुप्ता ने “The AI Application Stack: From Prompts to Agents on Google Cloud” विषय पर विस्तृत जानकारी साझा की। इसके बाद सौरभ मिश्रा ने “Build, Scale, Govern, Optimize: A Tour of Cloud’s Agent Platform” विषय पर Google Cloud की Agent Platform और उसके व्यावहारिक उपयोगों पर चर्चा की।
दोपहर के सत्र में दीपक कुमार ने “Google Cloud: Building the Future, One Innovation at a Time” विषय पर क्लाउड तकनीक की संभावनाओं को विस्तार से समझाया। वहीं आशीष कुमार ने “Beyond Prompt: The Art of AI Collaboration” विषय पर AI के साथ प्रभावी सहयोग और वास्तविक जीवन में उसके उपयोग पर अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रोजेक्ट फीचर सत्र रहा, जिसमें कक्षा 10 के छात्र सूर्यांशु नभीत ने अपनी प्रेरणादायक तकनीकी यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि Google के पटना संस्करण में आयोजित Agentic Premier League (APL) में विजेता बनने के बाद उन्होंने Google मुख्यालय में आयोजित Agentic Premier League में भी व्यक्तिगत रूप से जीत हासिल की। इसी उपलब्धि के आधार पर उन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए Google द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन में भाग लिया। उनकी इस उपलब्धि ने उपस्थित विद्यार्थियों को कम उम्र में भी तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एंगेजमेंट गतिविधियों, टेक गेम्स, प्रायोजक परिचय, नेटवर्किंग सत्र एवं स्वयंसेवकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर LYF Water ने आधिकारिक हाइड्रेशन पार्टनर के रूप में प्रतिभागियों के अनुभव को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। समापन से पूर्व सिद्धार्थ सिंह ने अपने गायन से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसके बाद सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम के साथ सामूहिक फोटो सत्र आयोजित किया गया।
इस सफल आयोजन का नेतृत्व अनुराग वर्मा एवं बरखा अग्रवाल ने किया। उन्होंने सभी वक्ताओं, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि GDG पटना भविष्य में भी बिहार के तकनीकी समुदाय को वैश्विक तकनीकों से जोड़ने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।


