राज्य

कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

• माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने नवनियुक्त अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
• राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में समर्पित भाव से कार्य करने का किया आह्वान
• विभिन्न संग्रहालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों में 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी तथा सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों को आज माननीय मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, भा.प्र.से. निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय श्रीमती रूबी, भा.प्र.से. निदेशक, संग्रहालय निदेशालय, श्री कृष्ण कुमार, भा.प्र.से. सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए विभाग की योजनाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक धरोहर केवल राज्य की पहचान नहीं, बल्कि देश की अमूल्य विरासत है। संग्रहालयों, स्मारकों और सांस्कृतिक संस्थानों को नई ऊर्जा एवं नवाचार के साथ आगे बढ़ाने में युवा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अधिकारी अपने कार्यों के माध्यम से विभाग की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को राज्य के विभिन्न संग्रहालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों में पदस्थापित किया गया है:
श्री शानु आनंद – बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप, वैशाली
श्री सुजीत तिवारी – रामचंद्र शाही संग्रहालय, मुजफ्फरपुर ।
श्री अमित रंजन – गया संग्रहालय, गया।
श्रीमती सुधा सिंह – सीताराम उपाध्याय संग्रहालय , बक्सर २. बाबू वीर कुंवर सिह ,स्मृति संग्रहालय, जगदीशपुर
डॉ. सुमन कुमारी – नारद संग्रहालय, नवादा।
श्रीमती दीपा चौहान – छपरा संग्रहालय
श्री रवि कान्त कुमार – चंद्रधारी संग्रहालय, दरभंगा
श्री दिलीप कुमार – लखीसराय संग्रहालय
श्रीमती रीता कुमारी – बेगूसराय संग्रहालय, बेगूसराय।

माननीय मंत्री ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों के माध्यम से संग्रहालयों को अधिक जनोन्मुखी, ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button