राज्य

जिलाधिकारी, पटना श्री कुन्दन कुमार के निदेश पर आज जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पटना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पटना नगर निगम के पटना सिटी अंचल, पाटलिपुत्रा अंचल, अजीमाबाद अंचल एवं नगर परिषद फुलवारीशरीफ के क्षेत्रों के अलावे, नूतन राजधानी अंचल, बांकीपुर अंचल, कंकड़बाग अंचल, नगर परिषद खगौल एवं नगर परिषद दानापुर में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया।

समाहरणालय, पटना
(जन-सम्पर्क शाखा)
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना सिटी अंचल के अंतर्गत एनएच-30 बाईपास थाना मोड़ से दीदारगंज तक, पाटलिपुत्रा अंचल में शिवपुरी अटल पथ से रोड संख्या जीरो तथा उसके अंदर, अजीमाबाद अंचल में जीरो माईल से बैरिया बस स्टैण्ड एवं एनएच-30 पर, नगर परिषद फुलवारीशरीफ में एनएच-139 से एम्स गोलम्बर एवं नगर रोड तक, नूतन राजधानी अंचल के जीपीओ गोलम्बर से स्टेशन गोलम्बर से वीणा सिनेमा हाॅल तक, बांकीपुर अंचल के बाजार समिति रामपुर रोड, कंकड़बाग अंचल के राजेन्द्र नगर टर्मिनल से काॅलोनी मोड़ तक, नगर परिषद खगौल के लखनीबिगहा मोड़ से मुस्तफापुर कैन्ट रोड तक तथा नगर परिषद दानापुर के रामजयपाल मोड़ से आरपीएस मोड़ तक अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाए गए जिसमें कई प्रकार की सामग्रियाँ जब्त की गई तथा स्थायी एवं अस्थायी रूप से निर्मित कई अबसंरचनाओं को तोड़ा गया। आज के अतिक्रमण मुक्ति अभियान में दंड के रूप में कुल 91,500/- रुपये की वसूली की गई तथा अबतक दंड के रूप में 15,06,250/- रुपये की वसूली की गई है।

Related Articles

Back to top button