कटिहार बारसोई बिजली के सवाल पर शांतिपूर्ण धरणार्थियों पर पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली से 3 लोगों को गोली लगी जिसमें सोनू शाह 23 वर्ष खुर्शीद 29 वर्ष की पुलिस की गोली से मृत्यु हो गई l…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-मोहम्मद इंनयाज का इलाज सिलीगुड़ी में चल रहा है आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी जी ने टीम गठित कर घटना की पूरी जानकारी लेने का निर्देश दिया l पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान के नेतृत्व में आज जांच दल कटिहार पहुंचा । मृतक के परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लिया प्रशासन 44 निर्दोष लोगों पर नेमड fir किया 1200 अज्ञात लोगों पर fir किया प्रदेश कमेटी में प्रदेश संगठन मंत्री इंजीनियर रविंद्र सिंह जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुशवाहा जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति भूषण पासवान जी, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदर्शन सिंह जी, प्रदेश महासचिव योगी शाह जी, निलेश गुप्ता जी ,पार्टी जिला अध्यक्ष संगीता जी दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे lमृतक के परिवार से आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी दूरभाष के माध्यम से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली हर संभव मदद का भरोसा दिलाया l