राजनीतिराज्य

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला।..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा /तरारी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता अक्रोशित है। इसी बात को लेकर आज तरारी प्रखण्ड के फतेहपुर बजार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले लाठी चार्ज में मारे गए बिजय कुमार के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की ।इसके बाद बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा जिस तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से भाजपा कार्यकर्ता पटना में विधान सभा का घेराव करने जा रही थी। लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठियां बरसाई गई है। जिसमे एक कार्यकर्ता की मौत भी हो गई है। और कई कार्यकर्ता घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। जिसमें तरारी विधान सभा के प्रत्याशी कौशल विधार्थी भी शामिल है।भाजपा कार्यकर्ता सरकार के इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की घोर निन्दा कर रहे है। इस दौरान सिकरहटा मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह कहा कि घटना वाले दिन इतिहास में कलंक के रूप जाना जाएगा। वही दुर्गानन्द तिवारी ने कहा की भाजपा का एक कार्यकर्ता शहिद हुआ हैं। इस घटना में सरकार पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए।इस कार्यक्रम में पिंटू मौआर ,राजेन्द्र राय , अभिषेक राय ,युगुल किशोर ,दया शंकर सिंह ,डा० हरबंश पांण्डेय ,डा० जनमेजय सिह ,डा० शैलेन्द्र सिंह राजमुना देवी समेत पुतला दहन क्रार्यक्रम में शमिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!