राजनीतिराज्य

जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान की – पुष्पा देवी

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को साधारण से साधारण काम में हफ्तों लगने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने सदर प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया।

आज सदर प्रखंड कार्यालय पर आम जनता के लिए खुला दरबार लगाकर उन्होंने फरियादियों और जरूरतमंदों के 20 से अधिक मामलों का त्वरित निष्पादन कराया।
विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने कहा कि लगातार आम लोगों की शिकायतें सीधे और कार्यकर्ताओं के माध्यम से आ रही थी, जिसके बाद मैंने स्वयं प्रखंड कार्यालय पर बैठकर जनता के मामलों के निष्पादन की गति और कार्यों के सम्पादन में मदद के लिए बैठने का फैसला लिया।

Related Articles

Back to top button