स्वास्थ्य

कैच द रेन-03 कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

कैच द रेन-03 कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पटना

गुरुवार को CHASE THE MISSION COACHING INSTITUTE में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र, पटना के तत्वाधान में कैच द रेन फेज-03 राष्ट्रीय जल शक्ति अभियान कार्यक्रम को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भास्कर सिंह राजपूत और ब्रिजेश कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ , कार्यक्रम की शुरुआत कोचिंग संस्थान के निदेशक गुलशन कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के शपथ दिलाने के साथ शुरू हुआ । गुलशन कुमार ने बच्चों से बेहतर कल के लिए जल संरक्षण की अपील की और जल के महत्व के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान किए , इस अवसर पर कोचिंग के कुमार ने अपने आस-पड़ोस के लोगों को जल के महत्व के बारे में बताने की के लिए अवगत कराए , इधर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भास्कर सिंह राजपूत ने कहा की नेहरू युवा केंद्र, पटना के द्वारा क्षेत्र में भी जल चौपाल, जल संरक्षण के लिए युवा मण्डल के सदस्यों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।

उपस्थित अतिथियों द्वारा क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट करने वाले प्रथम स्थान जानवी प्रयेशी , द्वितीय स्थान रितिका एवं तृतीय स्थान सनद सिंह को प्राप्त हुआ , इसके उपरांत अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर पुरुस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया । मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार के साथ कोचिंग संस्थान के सभी बच्चें मौजूद रहें

Related Articles

Back to top button