District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : छुट्टी के कारण मंगलवार को लगाया गया जनता दरबार

किशनगंज, 02 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, छुट्टी के कारण शनिवार को लगाया जाने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगाया गया। जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। छुट्टी के कारण गत शनिवार को जनता दरबार नहीं लगाया गया था। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे थे। सदर थाने में लगाये गए जनता दरबार में तीन मामला सामने आया। जिसमें दो मामला निपटाया गया। एक मामले में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामले निष्पादित नहीं हुए। सीओ समीर कुमार, अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। वही जनता दरबार मे लंबित मामलों में अगली तिथि दी गई। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉ० इनाम उल हक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। एसपी डॉ मेगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता है।

Related Articles

Back to top button