District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बालू का अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों का परिचालन बदस्तूर जारी।

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र के कई जगहों पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है तो वही ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट पर ओवरलोड बालू लदे वाहनों का परिचालन भी तेज है। सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव बाजार के समीप से होकर बहने वाली जमना नदी से लाल बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। बालू का अवैध खनन कर पहले तो इकट्ठा किया जाता है उसके बाद खनन किए गए बालू को ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाया जाता है और यह गोरखधंधा फलफूल रहा है। यह कहना उचित होगा कि जमना नदी से लाल बालू नहीं लाल सोना निकल रहा है। सरकार के राजस्व में लाखों रुपए की क्षति पहुंचाते हुए खनन माफिया लाल बालू को उच्च मूल पर बेचकर अपना जेब गर्म कर रहे हैं। जब भी खनन विभाग द्वारा क्षेत्र में कार्रवाई की जाती है तब एक या दो दिन उत्खनन को बंद कर दिया जाता है। उसके बाद पुनः से अवैध खनन का धंधा चालू कर सरकार के राजस्व में लाखों रुपए की क्षति पहुंचाते हुए खनन माफिया अपना जेब गर्म कर रहे हैं। माफिया भरपूर तरीके से अवैध खनन कर अपना जेब गर्म करने में लगे हैं और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों को पकड़कर फाइन भी काटा जा रहा है यह एक तरीके से खानापूर्ति है। वहीं ओवरलोड वाहनों के परिचालन से सड़कों की क्षति तो हो रही है वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई रहती है। कई ओवरलोड ट्रक रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं और जेक के जरिए ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा करके रखा जाता है। सुखानी थाना क्षेत्र के सुखानी से, जमुना नदी से, साबोडांगी चौक के कुछ ही दूरी पर खेतों से और भी कई जगह से बालू का अवैध खनन कर बालू माफिया अपना जेब गर्म कर रहे हैं और सरकारी राजस्व में भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। विभाग द्वारा वक्त रहते अगर कार्रवाई की जाए तो शायद सरकारी राजस्व में हो रही क्षति के साथ-साथ क्षेत्र भी खंडहर होने से बच जाए। ओवरलोड ट्रकों के परिचालन को रोकने में भी परिवहन विभाग विफल नजर आ रही है इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट पर प्रतिदिन ओवरलोड वाहनों का जखीरा जहां-तहां खरा रहता है और परिचालन भी धड़ल्ले से जारी है एंट्री माफिया के रहमो करम पर यह सारा गोरखधंधा जिले में फल फूल रहा है। एंट्री माफिया के गुर्गे जगह जगह खड़े रहकर गाड़ी को पास करवाते हैं। यह गंभीर विषय है जिस की उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!