किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजपा के संगठन विस्तार हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक बुधवार को प्रदेश मंत्री तलहा यूसुफ के व्यवसायिक प्रतिष्ठान में संपन्न हुआ। जिसमें कई प्रखंड के दर्जनों अल्पसंख्यक भारतीय जनता पार्टी में सरल ऐप के माध्यम से सदस्यता ग्रहण की और भाजपा में कार्य करने की इच्छा जाहिर की। इस बैठक में प्रदेश मंत्री तला युसूफ, जिला महामंत्री समीम, पूर्व प्रत्याशी कोचाधामन अब्दुल रहमान, प्रमुख मो इस्माइल, मुखिया मो अजगर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित कौशिक, मीडिया प्रभारी नदीम एवं कई अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास हो सबके प्रयास को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भी संकल्पित है एवं अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा इस किशनगंज जिले से कमल खिलाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button