ब्रेकिंग न्यूज़

कंकड़बाग थाना अंतर्गत क्विक मोबाइल ने जब्त कि देसी शराब

सागर कुमार विशेष संवाददाता

कंकड़बाग थाना अंतर्गत क्विक मोबाइल ने जब्त कि देसी शराब

 

आगामी 8 मार्च 2023 को होली है और कैलेंडर पर यह तारीख जितनी तेजी से नजदीक आ रहा है उतनी ही तेजी से बिहार के शराब माफिया होली को रंगीन बनाने के लिए अवैध शराब की होम डिलीवरी अभी से ही करने लगे हैं।

हालांकि इस दौरान कई शराब बेचने वाले शराब का व्यवसाय करने वाले लगातार पकड़े भी जा रहे हैं परंतु फिर भी इस अवैध धंधे में 2 गुना 3 गुना फायदा देखकर शराब व्यवसाई इस धंधे को छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ताजा मामला कंकड़बाग थाना अंतर्गत टीपीएस कॉलेज के पश्चिम का बताया जा रहा है।

जानकारी मिली है कि 35 वर्षीय संतोष कुमार नाम का एक शख्स पी एस कॉलेज कंकड़बाग स्थित पश्चिम से एक बोरे में 200 ग्राम की 4 पाउच देसी शराब लेकर जा रहा था। इतने में क्विक मोबाइल के रंजीत कुमार ने संतोष कुमार को धर दबोचा।

कंकड़बाग थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह ने बताया कि उक्त संतोष कुमार पहले भी कई बार शराब बेचने के जुर्म में जेल जा चुका है फिलहाल फिर से उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button