अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर थाना पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस ने शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस विगत कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर रूईधासा निवासी छोटी प्रवीण उर्फ दिलरुबा खातुन पति जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया जिसको सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौर करे कि छोटी प्रवीण और उसके पति जहांगीर ने चोरों का गिरोह तैयार कर रखा था। यह गिरोह जिले में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। लेकिन गत 13 जनवरी को पुलिस ने जहांगीर सहित गिरोह के छह सदस्यों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन घटना के बाद से ही छोटी फरार थी। जिसे गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button