With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
जबसे नोटबंदी का फैसला लिया गया है तब से बहुत सी जगह से पुराने नोट रद्दी की तरह पाए जाने की खबरें सामने आयीं ।कभी किसी कार में पुराने 1000 के नोटों की गड्डियाँ मिलीं तो कभी कंस्ट्रक्शन साईट से,आज नोटबंदी को पूरा एक महिना हो गया है और इस एक महीने में पुलिस ने बहुत जगह छापे भी मारे। और इस सबकी वजह से बहुत से लोग पकडे भी गए ।अब पुराने नोट जहाँ-तहाँ से मिल रहे थे, इनके बारे में सबको पता था कि ये असल में कौन सा पैसा है ।पर अब तो नए नोट भी मिलने लगे हैं, वो भी कोई छोटा-मोटा अमाउंट नहीं बल्कि भारी-भरकम अमाउंट,जी हाँ । कुछ वक्त पहले भी खबर आई थी जब एक कमरे में नए नोटों का एक बड़ा अमाउंट पाया गया ।इतना सारा पैसा था कि गड्डियाँ लगी हुईं थी ।आपको बताते चले की कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर 27 लाख रुपये के नए नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।पकड़े गए आरोपी की पहचान अजीत पाल सिंह और राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई,पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों शख्स मुंबई से पुराने नोटों के बदले नए नोट लेकर दिल्ली आ रहे थे,तभी उन्हें हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी,जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम मिलकर आरोपियों से पूछताछ भी की थी ।कुछ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के पास से भी राशि पाए जाने कि खबरें सुनी और अब तो सिद्धू के पास से छापे के बाद मिला नए नोटों का बड़ा अमाउंट ।
जी हाँ ! प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने देश के कई नेताओं और उद्योगपतियों के घरों में छापेमारी की है ।इनके यहाँ से अबतक करोड़ों रूपये के नए नोटों की बरामदी हो चुकी है ।बड़ी खबर तब आई जब ‘सिद्धू’ के घर से 1.5 करोड़ रूपये के नए नोट जब्त किये गए ।आपको शायद लग रहा हो कि ये शख्स नवजोत सिंह सिद्धू है,पर नहीं ऐसा नहीं है।ये खबर है एक और छापे से जुडी जब गोवा में बुधवार को 2,000 रुपये के नोटों की 70 लाख रुपये की राशि के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।24 घंटों के दौरान 1.5 करोड़ रुपये के नए नोट जब्त किए गए हैं ।



Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.