ताजा खबर

जदयू चलती है गांधी, जेपी, लोहिया, बाबासाहेब और जननायक कर्पूरी के पदचिह्नों पर: उमेश सिंह कुशवाहा

 

भव्य समारोह में जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने किया झंडोत्तोलन

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ रहे उपस्थित

जदयू चलती है गांधी, जेपी, लोहिया, बाबासाहेब और जननायक कर्पूरी के पदचिह्नों पर: उमेश सिंह कुशवाहा

हमारे नेता ने लोगों को बढ़ाने का काम लगातार किया है, जिन्हें जाना है उन्हें रोका नहीं जा सकता

 

26 जनवरी 2023, पटना

जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आज पटना स्थित जदयू मुख्यालय में गणतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘‘ललन’’ उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी के विधायक, विधान पार्षद, आयोगों के सदस्य, पार्टी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्वजों की बदौलत हमें भारतीय गणतंत्र मिला हमें आज उनके विचारों का अनुसरण करने की प्रतिज्ञा लेनी होगी। हमें अपने बच्चों को भी गणतंत्र के महत्व समझाने होंगे ताकि वो भविष्य में इसकी सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। आज कुछ फिरकापरस्त ताकतें हमारे गौरवशाली इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने में लगी हैं। जदयू गांधी, जेपी, लोहिया, बाबासाहेब अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे सपूतों के पदचिह्नों पर चलने और ‘सर्वधर्म समभाव’ को मानने वाली पार्टी है लेकिन संकीर्ण सोच वाले लोग हमें बांटकर हमारे ऊपर राज करने की मंशा रखते हैं। हमपर ऐसी ताकतों से सावधान रहने की विशेष जिम्मेवारी है क्योंकि हमारे नेता श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को एक अलग पहचान देश और दुनिया में दिलाते हुए इन ताकतों से लड़ने का बीड़ा उठाया है।

बाद में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उमेश कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता अभियान पर सवाल उठाने वाले लोग सदस्यता की जो रसीद ले गए उसे भी जमा नहीं किया। पार्टी काफी मजबूत है, 75 लाख सदस्य बनाए गए हैं। श्री उपेन्द्र कुशवाहा को हमारे नेता ने कहाँ से कहाँ पहुंचा दिया आज सवाल उठाते हैं। जब पार्टी का विलय कर दिया तो फिर एक संगठन के नाम पर कोई संगठन चलाने का क्या मतलब? जिस व्यक्ति ने लगातार हमारे नेता को धोखा दिया आज वो पार्टी हित की बात किस मुंह से कर रहे हैं, उन्हें कोई दिक्कत है तो त्याग पत्र दे दें। संगठन को मजबूत करने की बात करने वाले हिस्सेदारी मांग रहे हैं उनको सोचना चाहिए कि माननीय मुख्यमंत्री ने उन्हें विरोधी दल का नेता बनाया, राज्यसभा और विधान परिषद में भेजा, दल के संसदीय दल का नेता बनाया उनके बारे में ऐसी बात करते हैं, हमको तो ताज्जुब लगता है। जब से पार्टी में आए हैं, पार्टी को कमजोर करने का काम किया।

इस अवसर पर माननीय सांसद श्री अनिल हेगड़े, श्री राम कुमार शर्मा,श्री नरेन्द्र यादव, श्री सत्यदेव कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्री लक्षमेश्वर राय, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद श्री रवींद्र प्रसाद सिंह, श्री संजय गाँधी, श्री ललन सर्राफ, श्री संजय सिंह, श्रीमती कुमुद वर्मा, विधायक श्री रत्नेश सदा, पूर्व विधान पार्षद श्री सतीश कुमार सिंह, श्री बाल्मिीकी सिंह, श्री बिरेन्द्र सिंह, महासचिव श्री मृतुन्जय कुमार सिंह, श्री परमहंस कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री धीरज सिंह कुशवाहा, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्रीमती प्रतिभा सिंह, सुश्री विनीता स्टैफी पासवान, श्रीमती किरण रंजन, श्रीमती रीना चैधरी, श्रीमती मालती सिन्हा, श्रीमती अंजनी सिन्हा, श्रीमती कल्याणी सिंह, श्रम तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम चरित्र सिंह, व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल नोपानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वास, शिक्षा प्रकोष्ठ के के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, प्रदेश प्रवक्ता श्री निखिल मंडल, श्रीमती अंजुम आरा, श्री परिमल कुमार, श्री रणविजय कुमार, श्री मनीष यादव, श्री बिक्रम कुमार सिंह, श्री संतोष कुशवाहा पटना महानगर अध्यक्ष श्री आरिफ कामिल, पटना ग्रामीण अध्यक्ष श्री अशोक सिंह, श्री राजकिशोर सिंह, श्री चंदन पटेल, श्री अवधेश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button