District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका उच्च विद्यालय में डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका उच्च विद्यालय किशनगंज में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, इत्यादि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को डीएम के द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक प्राधिकार, आइसीडीएस की डीपीओ श्रीमती सुमन सिन्हा, सहायक निर्देशक बाल संरक्षण इकाई, बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समस्त शिक्षक गण एवं वन स्टाप सेंटर सह महिला हेल्प लाइन की सेंटर प्रबंधक शशि शर्मा आदि मौजूद रही।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button