ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कवि श्याम किशोर प्रभाकर ने भाजपा नेता व अधिवक्ता संजीव मिश्र को समर्पित की अपनी पुस्तक।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार के चर्चित कवि, अभिनयकर्ता और भारत सरकार के पूर्व अधिकारी श्री श्याम बिहारी “ प्रभाकर “ ने ‘शहर सो रहा है ‘रचित अपनी पुस्तक श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक, बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र को समर्पित किया।कवि प्रभाकर सरकारी सेवा में रहते हुए साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं अभिनय कला से जुड़े रहें है। 91 वर्षीय श्याम किशोर प्रभाकर सैकड़ो भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्म में काम करने के साथ कई सीरियलों में भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है।इसके साथ ही अभी तक साहित्य सृजन का कार्य कर रहें हैं।कवि श्याम किशोर ने संजीव मिश्र द्वारा लोगों को निःशुल्क श्रीमद्भगवदगीता सप्रेम भेंट करने के अभियान को सच्ची भागवत सेवा बताया है।प्रभाकर ने कहा की श्री मिश्र घर-घर गीता अभियान चलाकर सनातन संस्कृति को एक नया आयाम देने का काम किया है।उन्होंने कहा की संजीव जी ने एक लाख से ऊपर श्रीमद्भगवदगीता लोगों को भेंट कर अलौकिक एवं एतिहासिक कार्य किये है।
श्री मिश्र ने कविवर प्रभाकर को अपनी पुस्तक सप्रेम भेंट करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

 

Related Articles

Back to top button