ताजा खबर

जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के संभावित यात्रा के मद्देनजर मल्हनी पंचायत का किया गया निरीक्षण

दिनांक 19.01.2023 को श्री कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के संभावित यात्रा के मद्देनजर मल्हनी पंचायत का निरीक्षण किया गया। मल्हनी पंचायत के सभी कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया। पंचायत के निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुपौल, सभी तकनीकी पदाधिकारी, मल्हनी पंचायत के मुखिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button