District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत संचालित सभी भू-अर्जन कार्य तथा वृहत परियोजनाओं में कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत संचालित सभी भू-अर्जन कार्य तथा वृहत परियोजनाओं में कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को आहूत की गई। सर्व प्रथम पूर्व बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन को लेकर समीक्षा की गई। भू-अर्जन परियोजनाओं अन्तर्गत भारत नेपाल सीमा सड़क परियोजना, अररिया-गलगलिया रेल लाइन परियोजना, जिलांतर्गत 4 लेन भारतमाला परियोजना, SH99, एनएच किशनगंज-बहादुरगंज सड़क मार्ग में अधिग्रहित होने वाली भूमि अर्जन, ठाकुरगंज- दिघलबैंक एनएच 327 ई (पैकेज 1), महानंदा बेसिन/सब बेसिन अंतर्गत फेज ii, रतवा नदी पर दाया/बाया तटबंध निर्माण में भू अर्जन इत्यादि कार्यों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही, तटबंध निर्माण से किसी भी गांव बाढ़ से प्रभावित न हो इसका भी ध्यान रखने का सख्त निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं प्राधिकृत एजेंसी (railway) तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर तथा निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण करने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, एसएसबी के प्रतिनिधि, प्राधिकृत एजेंसी एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी संबंधित अंचलाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!