District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पोठिया थानान्तर्गत फटी पोखर, बिहार मोड़ के समीप एक कन्टेनर से 569425 लीटर विदेशी शराब एवं 07 ट्रैक्टर इंजन के साथ 02 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दिनांक-08.11.2022 को रात्रि करीब 08:50 बजे सूचना मिली कि बिहार-बंगाल बॉर्डर के पास फटी पोखर के पास एक कन्टेनर खड़ी है, जिसमें शराब होने की बात बताई गई सूचना का सत्यापन हेतु पोठिया पुलिस थाना के गश्ती दल द्वारा घटनास्थल पर पहुँची तो वहाँ पहले से एक कंटेनर खड़ी थी जिसका रजि० नं०-एनएल 03 ए/6238 है। पुलिस को देखकर कंटेनर से उतरकर दो व्यक्ति भागने लगे। जिसको सशस्त्र बल की सहायता से खदेड़ कर पकड़ा गया दोनों का नाम पता पूछने पर क्रमश: चालक हरदीप सिंह पिता स्व० बच्चन सिंह सा०-रानी नगर थाना सपुना नगर जिला- लखीमपुरखीरी उत्तर प्रदेश तथा सुभाष मुखिया सा०-नेती मुखिया सा०-पुनद वार्ड नं०-02, थाना-घनश्यामपुर, जिला-दरभंगा बताया। कंटेनर की तलाशी लिया गया। कंटेनर के अन्दर 07 ट्रैक्टर का इंजन तथा अन्नास के बोरी 180 एमएल का से 2385 पीस, 750 एमएल का 01 पीस तथा 375 एमएल का 01 पीस जिसकी कुल मात्रा-569425 लीटर विदेशी शराब पाया गया। 07 ट्रैक्टर इंजन लोडेड कंटेनर बरामद शराब को विधिवत् जप्त किया गया तथा पकड़े गये दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पोठिया थाना कान्ड सं०-256/22 दि०-09/11/22 धारा-30 (ए)/ 41 (1) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के अन्तर्गत दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। कांड का अनुसंधान्तर्गत है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button