District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नियमित शतरंज प्रशिक्षण से खिलाड़ी हो रहे हैं माहिर।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, वर्ष 1996 में स्थापित जिला शतरंज संघ यहां के शतरंज खिलाड़ियों को तराशने में न सिर्फ सैकड़ों प्रतियोगिताओं का नियमित रूप से आयोजन कर उन्हें अच्छे संस्कार प्रदान करते हुए आगे बढ़ने का अवसर मुहैया कर रहा है बल्कि प्रति शनिवार एवं रविवार को इसके द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से यहां के खिलाड़ियों को तराश कर उन्हें उच्च-स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय सफलता दिलवा रहा है। इस सूत्र में रविवार को डुमरिया स्थित इंडोर स्टेडियम में संचालित की जा रही एक शतरंज प्रशिक्षण केंद्र” द स्कूल ऑफ चेस” में उपस्थित प्रशिक्षुओं को संघ द्वारा प्रशिक्षण देते हुए देखा गया। मौके पर मौजूद संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने बताया कि संघ के वरीय संयुक्त सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक “फिडे इंस्ट्रक्टर” कमल कर्मकार के द्वारा संघ की ओर से निरंतर प्रदान की जा रही शतरंज प्रशिक्षण से लाभ उठाकर यहां के खिलाड़ीगण उच्च-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं में लगातार सफलता अर्जित कर रहे हैं। उदाहरण के रूप में उन्होंने बताया कि इनके मार्गदर्शन में 8 वर्षीया धान्वी पिछले वर्ष अंडर-8 एवं 10 की आयु वर्ग में प्रदेश चैंपियन बन चुकी हैं। इस वर्ष भी प्रदेश के सीनियर महिला शतरंज प्रतियोगिता में इन्होंने महत्वपूर्ण दसवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं हम उम्र सुरोनोय दास भी अंडर-8 एवं पलचीन जैन अंडर-10 आयु वर्ग में अपने प्रदेश के रनर-अप खिलाड़ी बनने में सफलता पाई है। अंडर-12 आयुवर्ग में कुमारी जिया भी प्रदेश चैंपियन बनीं। सीनियर खिलाड़ियों में मुकेश कुमार अंडर-18 आयुवर्ग में दूसरा स्थान, अंडर 19 में प्रथम, तो इस वर्ष सीनियर प्रतिस्पर्धा में महत्वपूर्ण पांचवा स्थान प्राप्त कर हमें गौरवान्वित किया है। इन्होंने इस वर्ष भी सिलीगुड़ी में आयोजित की गई एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई। वहीं रोहन कुमार भी पिछले वर्ष अंडर-18 आयुवर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह कड़ी लंबी है। इन दिनों श्री कर्मकार से अपने देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ लंदन एवं यूएई में भी रहने वाले शतरंज खिलाड़ीगण ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं एवं अपने-अपने कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button