देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
यूपी में तेज हुई मनचलों की धरपकड़, योगी ने बनाया’एंटी रोमियो स्क्वायड…
यूपी की कमान संभालते ही सीएम योगी ने बीजेपी के घोषणा पत्र में किए वादों पर अमल करना शुरू कर दिया है।योगी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक लखनऊ समेत 11 जिलों में एंटी रोमियो स्क्वैड बना दी हैं।पुलिस की ये विशेष टीम लड़कियों से राह चलते छेड़खानी करनेवाले मनचलों पर नजर रखेगी।इस टीम की अगुवाई इंस्पेक्टर रैंक का पुलिसकर्मी करेगा।लखनऊ पुलिस ने उन अपराधियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो फरार हैं या फिर परोल से भागे हैं।इन सभी को एक महीने के अंदर जेल भेजने का लक्ष्य रखा गया है.वहीं मनचलों पर सख्ती करते हुए गोरखपुर में पुलिस ने कई लड़कों को हिरासत में लिया है।आरोप है कि ये लोग स्कूल और कोचिंग सेंटर के पास लड़कियों पर फब्तियां कसते थे।गोरखपुर में एंटी रोमियो स्क्वैड की कमान संभाल रही सीओ चारू निगम ने सभी लड़कों के परिजनों को बुलाया और ये हिदायत देकर उन्हें छोड़ा कि भविष्य में उनके बच्चे ऐसी हरकतें न करें।मेरठ में भी पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वैड पहले ही दिन हरकत में आ गई।एसपी सिटी ने महिला पुलिस के साथ मिलकर लड़कियों के कॉलेज के बाहर खड़े शरारती लड़कों पर कार्रवाई की।एंटी रोमियो अभियान के तहत जिन लड़कों को हिरासत में लिया गया,पुलिस ने उनके परिवार वालों को बुलाकर उनकी हरकतों के बारे में आगाह किया।पुलिस के इस एंटी रोमियो अभियान से स्कूल कॉलजों के


