अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : महानंदा नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरे की तालाश जारी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर प्रखंड के मोजाबाड़ी के पास शुक्रवार को महानंदा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चा नदी में डूब गया। जिसमे एक बच्चा 14 वर्षीय राज पासवान के शव को नदी से बाहर निकाला गया है। वही दूसरे बच्चे रत्न उरांव 15 वर्ष की तालाश जारी है। दोनो बच्चे भेरियाडांगी पासवान टोला का रहने वाले थे। दोनों दोपहर में महानंदा नदी में नहाने पहुंचा था। नहाने के क्रम में दोनों बच्चा गहरे पानी में चलाया गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। वही से लोगों ने घटना की सूचना सदर पुलिस व अंचल प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह धनपुरा ओपी प्रभारी वीर प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ की टीम डूबे हुए बच्चे को तलाश करने लगी। जिसमे एक बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चा मृत पाया गया। वही एक अन्य बच्चे की तालाश जारी है। दोनो बच्चा अपने दोस्तो के साथ उक्त स्थल पर नहाने पहुंचा था। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी मे चला गया और दोनो बच्चा डूब गया। इधर एनडीआरफ की टीम बोट से बच्चे की खोजबीन में लगी हुई है। वही मौके पर देर शाम तक आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button