ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराज्यविचार

परम पवित्र भगवा ध्वज हम सभी स्वयंसेवकों के गुरु हैं – कृष्णा किशोर तिवारी

केवल सच – पलामू

पाटन – किशुनपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरु पूर्णिमा उत्सव अर्थात गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को आयोजित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह गोविंदा जी, पलामू विभाग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख उमाकांत जी, सामाजिक सद्भाव के पलामू जिला के प्रमुख कृष्णा जी, मुख्य अतिथि रीना कुमारी  (राजकीय मध्य विद्यालय किशुनपुर की प्रभारी प्रधानाचार्य)  की उपस्थिति में गुरु दक्षिणा उत्सव सफलतापूर्वक संचालित हुआ। कृष्णा जी ने पूरे विस्तार से चर्चा करते हुए यह बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु क्यों मानता है या गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम क्यों आयोजित किया जाता है?  बहुत से व्यक्तियों और समर्थकों के मन में यह जिज्ञासा होती है या फिर शंका भी होती है की गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम ईतनी तत्परता से क्यों की जाती है ? विस्तार पूर्वक बताते हुए मुख्य बौद्धिक करता कृष्णा जी ने भगवान श्री राम , भगवान श्री कृष्ण , जगत जननी माता सीता ,गुरु वशिष्ठ, गुरु विश्वामित्र व राजा जनक के  कुलगुरू सदानंद जी व उनकी माता अहिल्या माता व गौतम ऋषि के धार्मिक व ऐतिहासिक कहानियों के माध्यम से  गुरु परंपरा और गुरु महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि गुरु दक्षिणा की परंपरा हमारे धार्मिक कृतियों में से एक हुआ करती थी और उसी परंपरा का अनुसरण करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाती है। वैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छः उत्सव को मनाती है जिनमें गुरु पूर्णिमा उत्सव का अपना एक अलग ही महत्व है। गुरु दक्षिणा में अपनी क्षमता अनुसार लोग द्रव का भी दान करते हैं , पुष्प भी दक्षिणा स्वरूप प्रदान भी किया जाता है  । गुरु दक्षिणा का उद्देश्य हमारी आस्था को उजागर करने का एक माध्यम माना जाता है ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ध्वज अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाज में नित्य कोई न कोई कार्य वर्ष भर करते रहता है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोई राजनीतिक दल नहीं है बल्कि यह एक सांस्कृतिक संगठन है जो अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए व देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करता है। यदि संघ को समझना हो तो शाखा में सभी को आना चाहिए । मौके पर पाटन खंड के सह खंड कार्यवाह सत्येंद्र कुमार , किशुनपुर मंडल के कार्यवाह धीरज कुमार, सामाजिक सद्भाव के खंड प्रमुख अजय सिंह, पाटन खंड के व्यवस्था प्रमुख छोटू कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र नारायण उपाध्याय, मध्य विद्यालय किशुनपुर के शिक्षक उदय भानु तिवारी , भाजपा पलामू के जिला मीडिया सह प्रभारी नवेन्दु मिश्र ,पाटन मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह, किशुनपुर मंडल के संयोजक सव्यसाची उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, केवल सच पत्रिका के पाटन प्रखंड के प्रतिनिधि रणधीर दुबे ,कुमार प्रीतम रंजन ,अटल सेना के मंडल अध्यक्ष नवीन दुबे, अखबार वितरक विनोद प्रजापति, सिद्धांत गौरव, आरती कुमारी ,बबीता कुमारी, रीमा कुमारी, सोनी कुमारी ,छोटी कुमारी ,सुमन कुमारी, जूली कुमारी, सरिता कुमारी ,कुसुम कुमारी ,बिहारी चौधरी समेत कई व्यापारी, किसान ,शिक्षार्थी व सामाजिक कार्यकर्ता इस गुरु दक्षिणा उत्सव में भाग लिए। पाटन के स्वयंसेवक ने प्रार्थना वाचन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button