स्वर कोकिला लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके आवास,शाम 6:30 बजे शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
शाम 6:30 बजे शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
स्वर कोकिका लता मंगेशकर के पार्थिक शरीर को करीब 12:30 बजे उनके आवास पर ले जाया गया।
शाम करीब 6:30 पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में रखा जाएगा.
लंबी बीमारी के बाद आज सुबह ही उन्होंने मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली.
लता मंगेशकर के निधन पर देश को लगा सदमा, अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल में जुटने लगी प्रशसंको की भीड़
भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया।
उनकी निधन की खबर सुनने के बाद से ही उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है।
जिस अस्पताल में लता मंगेशकर भर्ती थी वहां आज सुबह से ही प्रशंसकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
बड़ी संख्या में प्रशंसक घर के बाहर पहुंचने लगे हैं ।



