अपराध

पटना सदर में प्रमाण पत्र बनाने में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन

पटना सिटी 4 फरवरी 2022
आज पार्षद संघर्ष मोर्चा के द्वारा पटना सिटी अनुमंडल के मुख्य द्वार पर पटना सिटी के नागरिकों को पटना सदर ब्लॉक में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार एवम अनावश्यक कागजात मांगकर उन्हें दलालों तक भेजकर आर्थिक दोहन करने एवम आम लोगो को हो रही उपेक्षा के विरोध में घंटों प्रदर्शन कर भ्रष्ट सांख्यिकी पदाधिकारी मीना कुमारी को गिरफ्तार करने की मांग की प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व पार्षद सह पार्षद संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बलराम चौधरी एवं राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद जावेद ने की! प्रदर्शन में शामिल लोगों ने”पटना सदर प्रखंड में दलालों का है बोलबाला!सरकार बताए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अभिभावक प्रखंड कार्यालय या दलालों के पास जाएं!,
6 माह से जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन लंबित नहीं सुनते हैं अधिकारी!प्रखंड कार्यालय पटना सदर रिश्वत खोरो का बना केंद्र! पटना सदर प्रखंड के सांख्यिकी पदाधिकारी घर में साधारण प्रसव की नही देते हैं मान्यता! पटना सदर कार्यालय में पटना सिटी वासियों की हो रही उपेक्षा नहीं सुनते हैं पदाधिकारी! भ्रष्ट संख्यिकी पदाधिकारी मीना कुमारी को गिरफ्तार करो! आदि नारे लगा रहे थे
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बच्चे के अभिभावक के साथ मृतक के आश्रित भी शामिल थे पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लोगों को हो रही परेशानी कि शिकायत विभाग के प्रधान सचिव एवं जिलाधिकारी पटना से की गई थी जांच के नाम पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर केवल खानापूर्ति की गई है अभी तक सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी मीना कुमारी पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से आम जनता में काफी आक्रोश है! प्रदर्शन में शामिल संजय कुमार ने कहा कि मेरी मां की मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक कागजात लेकर पटना सदर ब्लॉक में 3 महीना लगातार दौड़ने के बाद सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी मीना कुमारी ने मुझे यह कह कर लौटा दिया कि आपका पहचान पत्र है आधार कार्ड नहीं है मैंने आगरा पूर्वक कहा कि तीन महीने से आपके कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं मैं एक दिव्यांग व्यक्ति हूं मैं काफी गरीब हूं मेरी मां का नाम मृतक स्वर्गीय सुमित्रा देवी पति स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद पता गुरहट्टा है मैं इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी पटना को की है मोहम्मद सिकंदर खान ने कहा की मेरे भाई की स्वर्गीय अनवर अली खान की मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक कागजात के साथ 4 महीना पूर्व जमा किया था मगर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अन्य भाइयों को बुलाकर लाने की बात कह कर फार्म को लौटा दिया मैं कई बार कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद भी अभी तक मेरा मेरे भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सका इसकी शिकायत मैं जिलाधिकारी पटना को किया हूं! प्रदर्शन में गुल्लर सिंह ने कहा कि मेरे पोते का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय 25/8/ 2021को आवेदन जमा किया था मगर में दौड़ते दौड़ते थक गया हूं आज तक मेरे पोते रौनक राज पिता बलवंत कुमार सिंह का जन्म प्रमाण पत्र के आदेश का कापी नहीं मिला ऐसे कई अभिभावक है जो लोग आज भी परेशान हैं!
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के शरीफ अहमद रंगरेज बबलू जायसवाल मोहम्मद ताजुद्दीन अजीत सिंह कुशवाहा लाल बाबू गुप्ता शशि कुमार मंटू कुमार धर्मवीर पासवान पीड़ित सिकंदर खान संजय कुमार भुल्लर सिंह आदि बड़ी संख्या में लोगों ने गिरफ्तारी की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button