ब्रेकिंग न्यूज़

युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार प्रदेश ने जारी की संगठनात्मक नियुक्ति की लिस्ट युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बने वेद प्रकाश पांडे

युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार प्रदेश ने जारी की संगठनात्मक नियुक्ति की लिस्ट

युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बने वेद प्रकाश पांडे

दिनांक 16 जनवरी, 2022
युवा लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की प्रदेश कमेटी पुनर्गठित

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष की उपस्थिति में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने युवा लोजपा(रा) बिहार के प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए अपने सभी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। श्री पांडे ने अपनी कमेटी में 1 प्रदेश प्रधान महासचिव, 1 प्रदेश कोषाध्यक्ष, 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 21 प्रदेश महासचिव, 28 प्रदेष सचिव को अपने प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है जिसमें पार्टी के सभी समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उनके अनुभव के आधार पर पार्टी के प्रदेश कमेटी में स्थान दिया गया है। युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि नई कमेटी के गठन से पार्टी को काफी मजबूती और ऊर्जा मिलेगी पार्टी के सभी अनुभवी एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ पार्टी को कई मामलों में मिलेगा और सभी के अनुभव एवं ऊर्जा से पार्टी अपने राजनीतिक लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ेगी। श्री पांडे ने आगे बताया कि पार्टी प्रदेश में होने वाले सभी आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी एक बूथ 10 यूथ तैयार करेगी। इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी प्रधान महासचिव संजय पासवान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे वरिष्ठ लोजपा(रा) नेता डॉ0 सत्यानंद शर्मा, प्रदेष संगठन मंत्री संजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, राकेश रौशन, मयंक मौली, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, चंदन सिंह, रंजन सिंह, अनिल पासवान, पशुराम पासवान, डॉ0 अजय, संगीता तिवारी, रामभरोस यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी निषंात मिश्रा समेत अन्य कई लोजपा(रा) नेताओं ने बधाई दी है।
उक्त आशय कि जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button