ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रोहतास भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम का पुतला फूंका।

मंटू कुमार:- रोहतास (जिला) भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका।
पंजाब के भटिंडा में पीएम मोदी के काफिले में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक पर प्रदर्शन किया और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। इस अवसर पर पर पार्टीजनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के रोहतास उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह
ने पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में चूक देश की सुरक्षा में चूक के समान है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को चिंहित कर उनपर भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। पंजाब सरकार की तीब्र निंदा करते हुए कहा कि घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसका पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए।
बीजेपी विजय सिंह पंकज सिंह शनिदेवल चंद्रवंशी आदि गणमान्य लोगों ने भी पंजाब सरकार के क्रिया – कलापों की कटु निंदा की। उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब के भटिंडा पहुंचे थे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते पीएम ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तब यह तय किया गया कि वे सड़क मार्ग से जाएंगे। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तब यहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया। पीएम करीब 20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। यह पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!