ब्रेकिंग न्यूज़

हादसे का शिकार हुई पुलिस की जिप्सी, गश्ती कर रही तीन पुलिसकर्मियों की हुई मौत

पटना-बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है। जहां रात में गश्ती कर रही गर्दनीबाग पुलिस की जिप्सी हादसे का शिकार हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। हादसा बेउर इलाके में हुई है।

बताया गया कि यह सड़क हादसा दानापुर के बेउर मोड़ के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक गश्‍त कर रही पुलिस जिप्‍सी पर चढ़ गया, जिससे जिप्‍सी पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई। वहीं इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई।

मरनेवाले पुलिसकर्मियों की पहचान पुखराज, प्रभु और सियाचरण के तौर पर हुई है। इस हादसे में एक SI भी बुरी तरह से घायल हो गया है। हादसे के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्‍सी पेट्रोल पंप की तरफ से जा रही थी, उसी दौरान एक हाइवा जिप्‍सी पर चढ़ गया। इस हादसे में मौके पर ही पुलिसवालों की मौत हो गई।प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि जिप्‍सी साइड से जा रही थी, जब पीछे से आ रहा हाइवा ट्रक उस पर चढ़ गया।

हादसा कितना खतरनाक था, यह इससे ही समझा जा सकता है कि जिप्‍सी से पुलिसकर्मियों के शव को निकालने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।इसके बाद जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्‍त जिप्‍सी को सड़क से हटाया गया।वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल इस हादसे की छानबीन कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button