ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोरोना को लेकर बिहार सरकार ने जारी किया गाइडलाइन।21 Jan तक लगा रात्रि कर्फ्यू

बढ़ते कोरोना को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला किया है. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. सीएम नीतीश की अध्यक्ष में कई विभाग के मंत्री व अधिकारी शामिल हुए. जिसमें यह सब निर्णय लिए गए.

1.आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रात 8 बजे तक ही खुलेगी दुकानें

2.अंतिम संस्कार में 20 व्यक्तियों की अनुमति

3.शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद रहेंगे

3.मंदिरों में सिर्फ पुजारी ही पूजा करेंगे

4.सिनेमा हॉल, जिम पार्क क्लब सभी रहेंगे बंद

5.8वीं तक सभी क्लास ऑनलाइन चलेगी

6.9वीं से 12वीं तक की क्लास 50 फीसदी उपस्थिति के साथ

7.रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

8.रेस्टोरेंट, ढाबे 50 फीसदी के साथ खुलेंगे

9.शादी-विवाह में अधिकतम 50 लोगों की रहेगी अनुमति

10.सरकारी और गैर सरकार कार्यालय में आधी उपस्थिति के साथ खुलेंगे, बाहरी व्यक्तियों को कार्यालय में अनुमति नहीं रहेगी.

11.स्टेडियम, स्वीमिंग पुल खुद ब खुद बंद रहेंगे

12.सार्वजनिक कार्यक्रमों में 50 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं

दरअसल, बिहार में कोरोना संक्रमण (Corona Case in Bihar) अब तेजी से फैलने लगा है. कोरोना (Corona) ने अपने पांव अब सियासी गलियारों की तरफ भी बढ़ा दी है. सोमवार को हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitanram Manjhi) अपने परिवार के 18 सदस्यों के साथ पॉजिटिव (Positive) पाए गये. सोमवार को ही जदयू कार्यालय (JDU Office) के अंदर गार्ड समेत 5 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाने की जानकारी से हड़कंप मचा ही था कि थोड़ी ही देर बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) को कोरोना होने की पुष्टि हो गयी. जदयू कार्यालय सील कर दिया गया. इस बीच मांझी की हम पार्टी ने अब अपने तमाम कार्यक्रमों को स्थगित कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button