ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सैनिक स्कूल नालंदा में छठी और नौवीं कक्षा में नामांकन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 05 नवंबर

प्रवेश परीक्षा 09 जनवरी, 2022 को

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-सैनिक स्कूल नालंदा, पावापुरी, नालंदा, बिहार में कक्षा छठी और नवम (सत्र 2022 – 23) के लिए में प्रवेश परीक्षा 09 जनवरी, 2022 को ली जाएगी। नामांकन के लिए अखिल भारतीय स्तर पर पंजीकरण जारी है। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर से बढ़ा कर 05 नवंबर कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट https://aisee.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। योग्यता और एवं अन्य जानकारियों के लिए वेबसाइट www.nta.nic.in और www.sainikschoolnalanda.bih.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है या फिर कार्यालय के मोबाइल नंबर 8340218798 पर सुबह 12 बजे से शाम 05 बजे तक सभी कार्य दिवसों में सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल तमोजीत विश्वास ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण को 5 नवंबर, 2021 तक बढ़ा दिया है साथ ही आवेदन में ऑनलाइन सुधार दिनांक 07 से 10 नवंबर, 2021 तक आवेदक कर सकते है। सैनिक स्कूल नालंदा में छठी कक्षा में लड़कियों को भी प्रवेश दिया जा रहा है। सत्र 2022-23 में कक्षा छठी के लिए लड़के और लड़कियां और नवम कक्षा के लिए केवल लड़के अपना नामांकन ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button