देशब्रेकिंग न्यूज़

वैज्ञानिकों ने पहली बार ली बुध ग्रह की तस्वीर, ग्रह पर जगह-जगह विशाल खड्ड

त्रिलोकी नाथ प्रसाद पेरिस-अंतरिक्ष में चंद्रमा और मंगल वैज्ञानिकों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय ग्रह हैं। ऐसा इसकारण क्योंकि इन दोनों पर जीवन की संभावनाएं सबसे ज्यादा है।हालांकि वैज्ञानिकों की नजर अन्य ग्रहों पर भी है। इसी कड़ी में यूरोप और जापान के वैज्ञानिकों ने बुध ग्रह की तस्वीर खींचने में सफलता हासिल की है।यूरोप और जापान के एक संयुक्त अंतरिक्ष यान को बुध ग्रह की पहली झलक दिखाई दी है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक बेपीकोलंबो अभियान शुक्रवार को बुध ग्रह के गुरुत्व का इस्तेमाल करते हुए अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में थोड़ा नीचे तक ले गया। करीब 200 किमी की ऊंचाई पर आने के बाद अंतरिक्ष यान ने निगरानी कैमरों से बुध ग्रह की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर ली।तस्वीर से यह प्रदर्शित होता हैं, कि बुध ग्रह पर जगह-जगह विशाल खड्ड हैं, जिनमें 166 किमी चौड़ा लेरमोनटोव क्रेटर (ज्वालामुखी विस्फोट से बना खड्ढ) भी शामिल है।
बुध हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है। संयुक्त मिशन का नाम इटली के वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है।यह 2018 में लांच हुआ था और 2025 तक सतह पर दो जांच भेजेगा। यूरोपीय स्पेस एजेंसी और जापानी स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री इस समय अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद सात वैज्ञानिकों में से एक हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए बनाया गया अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) रूस की लापरवाही से कुछ समय के लिए आउट ऑफ कंट्रोल हो गया था। जिसके बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने बड़ी मुश्किल से आईएसएस पर दोबारा नियंत्रण स्थापित किया। यह घटना तब हुई जब रूस की नउका लैब मॉड्यूल आईएसएस से कनेक्ट हो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button