ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*फैशनेबल आइकॉन बिहार का विनर बनी रियान हैदर और इशिता बनीं*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::फैशनेबल आइकॉन बिहार का विनर बनी रियान हैदर और इशिता, जबकि फर्स्ट रनअप रोशन और तरुना और सेकेंड रनर अप आकाश और मीशा गुप्ता रही।

बिहार की वीआर कंपनी द्वारा फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 का फिनाले पटना हवेली में संपन्न हुआ। फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 का ग्रूमिंग होटल विस्टा में आयोजित किया गया था। शो में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से 30 प्रतिभागियों को फिनाले में परफॉर्मेंस करने का मौका मिला। शो के निदेशक सनी मैक्स, सह निदेशक यश राज, फाउंडर राजू राज,-ऑर्गनाइजर रवि राज, को-ऑर्गनाइजर रतन राज सक्सेना थे। टीम सदस्य में साक्षी और प्रियांशु ने योगदान दिया। शो के मुख्य जज राहुल राजा शेखरन, क्रिस्टीना बीजू, नितिन आहूजा और स्वराज पांडे हैं।

शो में बेनेल्ली पटना के रवींद्र सर, जेएमबी सर्जिकल के मालिक अंश भारद्वाज, कावासाकी पटना के मार्केटिंग हेड, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, एन.के.फोटो स्टूडियो के मालिक निरंजन कुमार उपस्थित थे।

शो में मुख्य अतिथि के रूप में नया स्टार क्लब के निर्देशक विजयलक्ष्मी मौजुद थी। सुप्रसिद्ध एंकर अमर राज सक्सेना ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
——–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!