ताजा खबर

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मंडल कारा फुलवारीशरीफ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि जेल की क्षमता 700 बंदी की है जबकि इसमें 1021 बंदी मौजूद है।

त्रिलोकीनाथ प्रसाद फुलवारीशरीफ मंडल कारा एक क्वॉरेंटाइन जेल के रूप में कार्यरत है। विभिन्न जगहों से आये कैदी को 14 दिन तक सर्वप्रथम इसी जेल में रहना होता है। जिलाधिकारी ने 14 दिन की अवधि पूर्ण करने वाले कैदी को दूसरे जेल में शिफ्ट करने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। इसके अतिरिक्त जेल में रहने वाले कैदियों की जिलावार डाटा तैयार करने तथा प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर के भीतर और बाहर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश फुलवारीशरीफ के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। विदित हो कि मंडल कारा में विद्यमान हैंडलुम के मशीन हैं जिसके द्वारा कुछ बंदियों के द्वारा जनोपयोगी मास्क बनाये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था तथा कर्मियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया तथा डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे रोस्टर के अनुरूप सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित पाए गए।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने फुलवारीशरीफ स्थित ईवीएम वीवीपट गोदाम का भी निरीक्षण किया तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी का अधिष्ठापन पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं उपस्थिति का भी जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button