ब्रेकिंग न्यूज़

*लॉकडाउन गया है, कोरोना नहीं, स्थिति बिगड़ने न दें – प्रधानमंत्री*।।…

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, 20 अक्टूबर :: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाय। थोड़ी सी लापरवाही हमारी खुशियों को कम कर सकती है। कोरोना काल में देश के नाम प्रधानमंत्री का 7वां संबोधन में था। उन्होंने कहा कि आज भारत संभली हुई स्थिति में है।भारत का रिकवरी रेट अच्छी है, मृत्यु दर कम है। हमें यह भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत है।हमारे डॉक्टर्स, नर्स सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। ये समय लापरवाह होने का नहीं है, कि कोरोना चला गया या अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है। कई लोगों ने अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है। ये ठीक नहीं है। अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज मीडिया और सोशल मीडिया के साथियों से ने जागरूकता लाने के लिए इन नियमों का पालन करने के लिए जितना जन-जागरण अभियान कर रहे हैं यह देश की बहुत बड़ी सेवा है। जीवन की जिम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनो साथ-साथ चलेंगे तभी जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।कोरोना के मामले में जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है। हमारे देश के वैज्ञानिक भी वैक्सीन के लिए जी-जान से जुटे हैं। भारत में अभी कोरोना की कई वैकसीन पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ अडवान्स स्टेज पर हैं। कोरोना की वैक्सीन जब भी आएगी, वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है। एक-एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है।

———–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button