ताजा खबर

राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ योगी सरकार के पुलिस द्वारा किये गए दुर्व्यवहार नाराजगी जताया।।……

त्रिलोकी नाथ प्रसाद उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को दलित युवती से हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में हाथरस जा रहे हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ योगी सरकार  के पुलिस द्वारा किये गए दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। योगी सरकार में लगातार हो रहें महिलाओं के उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं ने उनकी कुशासन को खुलेआम कर दिया। सन्त समाज से आने वाले व्यक्ति होने के बावजूद योगी सरकार के कार्यशैली से यह स्पष्ट हो रहा है कि उनमें क्षमता नहीं है। उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं रोजाना हो रही है। हाथरस घटना में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के मार्च को जिस बर्बर तरीके से रोका गया और जिस प्रकार हमारे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ पुलिस के आड़ में योगी सरकार ने दमन किया वो अक्षम्य है। पीड़िता को पहले तो अस्पताल के साधारण वार्ड में भर्ती कराया जाता है, फिर पुलिस की कार्यशैली अपराधियों को संरक्षण देने वाली रहती है। पीड़िता के अस्पताल में मृत्यु के बाद बगैर परिवार के लोगों को बताएं उनके शव को जला दिया जाता है। पीड़िता को मौत के बाद भी निकम्मी और असंवेदनशील योगी सरकार सम्मान नहीं दे सकी। यूपी पुलिस की कार्यशैली इस मामले में शुरू से संदिग्ध रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का मार्च पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए था लेकिन अपराधियों को संरक्षण देने वाली यूपी पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने में असफल रही और खुद जज बनकर फैसला भी सुना दी कि वहां ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई। 28 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में युवती की मौत हो गयी और आज तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पीड़ित परिवार को भाजपा की योगी सरकार द्वारा न्याय नहीं मिला। यमुना एक्सप्रेस वे पर श्री राहुल गांधी को रोकना और पुलिस प्रशासन द्वारा राहुल गांधी को गिरफ्तार करने में जितना तेजी योगी सरकार की पुलिस ने दिखाया उतनी ही तेजी से आरोपियों को पकड़ने में लगाती तो परिणाम कुछ और होते।हम पुलिस की तानाशाही का विरोध करते हैं और कांग्रेस का कार्यकर्ता ऐसे अन्याय को नहीं सहेगा, अहंकारी निरंकुश सरकार की लाठियों में इतनी ताकत नहीं है कि कांग्रेस के इरादों को तोड़ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button