ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : प्रो० मो० सलाम साहब की पहली पुण्यतिथि बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो० आजम रब्बानी नेतृत्व में मनाया गया..

पूर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, पूर्णिया जिला स्थित शाही कोचिंग सेंटर मुस्तफा कॉलोनी में महान समाजवादी नेता व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष व अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष व राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के मजबूत स्तम्भ प्रो० मो० सलाम साहब की पहली पुण्यतिथि बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो० आजम रब्बानी नेतृत्व में किया गया।मो० आजम रब्बानी ने कहा कि उनकी जीवनी से खीख लेने की जरूरत है, उन्होंने अपने जीवन में गरीब, दलित, महादलित, किसान और बेसहारा की आवाज थे।उन्होंने आपने जीवन भर गरीबों की आवाज को सरकार तक पहुंचाते रहें।अंत में सभी ने उनके लिए अल्लाह से दुआ किया कि जन्नत में उन्हें उंचा से उंचा मुकाम मिले।पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मो० वसीम कमाली, मो० आजम रब्बानी, मो० कैशर खान, मुकेश निधि, विजय कुमार, हाफिज मोहम्मद निजामुद्दीन, नूर अख्तर हाशमी, मो० अमजद अली, मो० मुस्लिम अंसारी, मो० जुबैर आलम, मो० शहनवाज आलम उर्फ साहेब इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button