ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : लॉक डाउन मे फसें छात्रों के घर पहुचते ही उनके आंखों में छलके खुसी के आंसू..

अररिया/अब्दुल कैय्युम, लॉक डाउन को लेकर राजस्थान के कोटा में फसे 17 छात्र व छात्रा बुधवार की शाम बस से पलासी स्थित क्वारंताईन सेंटर पहुँचा।सेंटर पहुचते ही प्रशासन की और से मेडिकल स्किनिंग कराने के बाद शपथ फॉर्म भरा के उनके अभिभावकों को सौपा गया।इस बाबत सीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 17 छात्रों के दल बुधवार को शाम पलासी पहुँचा।सभी छात्रों को जिला प्रशासन द्वारा भेजा गया हैं।सभी छात्रों को सोसल डिस्टेंस बनाते हुए सभी का मेडिकल स्किनिंग कराया गया।इस के बाद उन लोगो के बीच कीट का बितरण उपरांत सभो के शपथ फॉर्म भरने के बाद अभिभावकों के सपुर्द कर दिया गया।साथ ही साथ उन लोगो को 14 दिनों तक अपने अपने परिवार से अलग होकर होम क्वारंटाईंन में रहने निर्देश दिया गया।इस अवसर पर बीडीओ अविनाश झा, थानेदार ओम प्रकाश के अलावे मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद थे।इधर लॉक डाउन मे फसें छात्रों के घर पहुचते ही उनके आंखों में खुसी के आंसू छलक पड़े।वही बच्चों के अभिभावकों ने भी बच्चों के पहुँचने पर राहत की सांस ली।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button