ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया :-होम क्वारंताईंन में किसी से ना मिले:-डीएम

अररिया/अब्दुल कैय्युम, लॉक डाउन को लेकर राजस्थान के कोटा में फसें 270 छात्रों को बस से जिला के अररिया कॉलेज में बने वाहन कोषांग में लाया गया।जहां पर सभी छात्रों को मेडिकल शिविर में स्किनिंग कराया गया।इस के बाद शपथ पत्र देकर सभी छात्रों को बस के माध्यम से होम ब्लॉक भेज गया।जहां पर फॉर्म भर कर उनके अभिभावकों को शौप कर होम क्वारंताईंन में भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 270 छात्रों का दल सुबह कटिहार पहुँचा वहां से अररिया प्रशासन द्वारा 11 बस भेज कर सभी छात्रों को अररिया कॉलेज मंगाया गया।इसके बाद सभी छात्रों को मेडीकल स्किनिंग कराने के बाद शपथ पत्र भरवा कर उनके होम ब्लॉक रवाना किया गया।साथ ही साथ शख्त हिदायत दिया कि होम क्वारंताईंन में किसी से ना मिले, परिवार से 14 दिनों तक अलग रहे।छात्रों का दल अररिया पहुचने के बाद डीएम प्रशांत कुमार सीएच, एसपी धूरत सायली, एसडीएम रोजी कुमारी, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शम्भू प्रसाद, एडीएम अनिल कुमार ठाकुर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार आदि मौजूद थे।इस के अलावे मेडिकल टीम में अररिया पीएचसी प्रभारी डॉ० आशुतोष कुमार, डॉ० ललन कुमार, डॉ० पीके मिश्रा, डॉ० ओपी मंडल आदि प्रतिनुक्त थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button