अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : कार की रफ्तार ने सात लोगों को कुचला, मौके पर दो की मौत।

रांची/ओमप्रकाश, रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को कुचला दिया।हादसे में दो लोगो की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं।घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।घटना मंगलवार देर रात 2 बजे की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार यह लोग होटल से काम खत्म कर घर लौट रहे थे।तभी पटेल चौक केे पास एक तेज रफ्तार कार ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।बताया गया है कि कार चालक नशे में धुत था।जिससे कारण उसने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सात लोगों को चपेट में ले लिया।कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई।जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गयी।अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है कार चालक का नाम जीतन बेदी है जो कि सुखदेवनगर थानाक्षेत्र का रहने वाला है।उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button