अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 112 लीटर विदेशी शराब और 24 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर चढ़ा उत्पाद विभाग के टीम के हत्थे, दोनो गिरफ्तार..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, फरिगगोड़ा मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर वाहन जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने बंगाल से तस्करी कर ले जाया जा रहे 112 लीटर विदेशी शराब और 24 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।दिनांक-26.09.2019 की रात की गई कार्रवाई के दौरान टीम के हत्थे चढ़े बलुआही, खगड़िया निवासी पूनम झा और नितिश कुमार के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इससे पूर्व उत्पाद विभाग की टीम ने दिनांक-25.09.2019 की रात भी फरिगगोड़ा मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर वाहन चेकिग के दौरान सिलीगुड़ी की दिशा से आ रही तुफान डिलक्स बस की तलाशी के दौरान तस्करी की नियत से ले जा रहे 17 लीटर विदेशी शराब की खेप के साथ खगड़िया निवासी पिकेश कुमार और मिस्टर कुमार को गिरफ्तार किया था।जानकारी के अनुसार दिनांक-26.09.2019 रात शराब तस्करी की गुप्त सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच तेज कर दी थी।इसी बीच सिलीगुड़ी की दिशा से आ रही जगदम्बा बस की तलाशी के दौरान बस के पिछले सीट के नीचे चार बोरी में छिपा कर रखे 11 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो कार्टन बीयर बरामद कर लिया। शराब के कार्टन में ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की 180 मिलीo की टेट्रा पैक शराब भरे थे।जबकि बीयर की कार्टन में 500 मिलीo के किगफिशर स्ट्रांग बीयर के कैन भरे थे। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बस के चालक और कंडक्टर से भी गहन पूछताछ की।हालांकि कड़ी हिदायत के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों द्वारा भी अपना जुर्म कबूल कर लिया गया।इस छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के एसआई मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह के साथ साथ सिपाही चंदन कुमार, संतोष कुमार, सुधांशु कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button