अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

घूमने गईं दो चचेरी बहनें के साथ गैंगरेप की कोशिश, सीआरपीएफ के जवानों ने बचाई जान…

कैमूर जिला के सोनहन इलाके की रहने वाली दो चचेरी बहनें एक ही बाइक पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सवार होकर रोहतास जिला के चेनारी स्थित दुर्गावती जलाशय घूमने आईं थीं

बिहार के रोहतास में दो नाबालिग लड़कियां मनचलों का शिकार होने से बच गईंघटना जिले के चेनारी इलाके की है जहां दिनदहाड़े दोनों लड़की के साथ गैंगरेप का प्रयास किया गयामामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया हैघटना के बारे में बताया जाता है कि कैमूर जिला के सोनहन इलाके की रहने वाली दो चचेरी बहनें एक ही बाइक पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सवार होकर रोहतास जिला के चेनारी स्थित दुर्गावती जलाशय घूमने आईं थींइसी बीच पहले से मौजूद वहां कुछ शरारती मनचलों ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और उन्हें जंगल की तरफ ले जाने लगे और गैंगरेप का प्रयास करने लगेबाद में शोर होने पर थोड़ी दूर पर बादलगढ़ में स्थित सीआरपीएफ के कैंप से जवानों ने वहां पहुंचकर दोनों लड़कियों को दरिंदों के चुंगल से मुक्त कराया जिसमें से एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया हैपुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए सासाराम भेजा है और फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!