गया के बौद्ध गया मे दलाई लामा से मिलने वाले तिब्बतियों पर चाइना सरकार द्वारा मौत का फरमान जारी किए जाने के बाद इस वर्ष आयोजित होने वाले कालचक्र पूजा में तिब्बती श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आ सकती है।जानकारी हो कि चीन ने तिब्बत से आने वाले बौद्ध अनुयायियों को बोधगया में आयोजित कालचक्र पूजा में शामिल होने पर रोक लगा दी है,आदेश नहीं मानने पर पूरे परिवार को सजाए मौत की घोषणा की गयी है चीन द्वारा ऐसे परिवारों को भी ३० दिसंबर तक वापस लौटने का फरमान जारी किया गया है जो बोधगया पहुंच चुके हैंं-इस बात का खुलासा सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड डेमोक्रेसी और तिब्बत युथ कांग्रेस के द्वारा किया गयाहै,तिब्बत मोनास्ट्री के प्रभारी तेनजिन लामा और सेंट्रल एक्सक्यूटिव कमिटी युथ कांग्रेस के प्रेसीडेंट तेनजिन जिग्मे ने बताया कि भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया के कालचक्र मैदान में ३ जनवरी से १४ जनवरी तक कालचक्र पूजा आयोजित है जिसमे १४ वें बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा शामिल होंगे इसे लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है,लेकिन इस बार कालचक्र पूजा में तिब्बत के बौद्ध अनुयायी नहीं हो पाएंगे शामिल होगे।
रिपोर्ट:-त्रिलोकी नाथ प्रसाद
Post Views: 227
Like this:
Like Loading...
Back to top button
error: Content is protected !!