ताजा खबर

*सीवान के आलमपुर में भीषण विस्फोट पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया गहरा शोक*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सीवान जिले के आलमपुर गांव में पटाखों में आग लगने से हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

Related Articles

Back to top button