ताजा खबर
श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग-सह- नेता विधायक दल, जनता दल (यू0) ने इसलामपुर प्रखंड के बरदाहा पंचायत के पूर्व मुखिया-सह-जनता दल (यू0) के वरिष्ट नेता स्व0 वृजनन्दन प्रसाद अकेला के निधन पर गहरा शोक एवं दु:ख व्यक्त किया है ।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि स्व0 वृजनन्दन प्रसाद अकेला जी का निधन न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए बल्कि पुरे क्षेत्र तथा जनता दल (यू0) परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है ।
माननीय मंत्री जी ने शोक सन्देश में कहा कि स्वार्गीय वृजनन्दन प्रसाद अकेला जी एक समर्पित जन प्रतिनिधि थे, जिन्हों ने बरदाहा पंचायत के विकास, समाजिक सौहार्द और जन सेवा के लिए जीवन भर अथक परिश्रम किया ।
श्री कुमार ने कहा कि स्वर्गीय अकेला जी के आदर्श, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाजिक योगदान आने वाली पीढि़यों को प्रेरित करते रहेगें ।



