ताजा खबर

जदयू विधायक दल के नेता माननीय श्री श्रवण कुमार जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्री कन्हैया प्रसाद जी के समर्थन में बक्सर जिला के भदवर, चौगाई एवं इटाढ़ी प्रखंडों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।

त्रिलोकी नाथ त्रिलोकी/इन बैठकों में ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों—जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यगण—के साथ संवाद स्थापित करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में इस चुनाव के कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधायक श्री संतोष कुमार निराला जी, चौगाई प्रखंड प्रभारी, बिहार विधान परिषद सदस्य जनाब खालिद अनवर साहब जी तथा डुमरांव विधायक माननीय श्री राहुल सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभा को संबोधित करते हुए नेता विधायक दल श्री श्रवण कुमार जी ने कहा कि स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों द्वारा चुना गया प्रतिनिधि ही विधान परिषद में उनकी सशक्त आवाज बनकर उनके हितों को प्रभावी ढंग से उठाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दल की सरकार होती है, उसके प्रत्याशी के विजयी होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों में विशेष सहयोग एवं लाभ प्राप्त होता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत, सभी जनप्रतिनिधियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत होगी, जो क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

उक्त कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्यगण सहित एनडीए गठबंधन के समर्पित कार्यकर्ता में मुख्य रूप से जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा जी, जदयू नेता वीरेन्द्र सिंह लाला, जिला पार्षद अरविन्द प्रताप सिंह उर्फ बंटी शाही जी, जदयू नेता दिनेश सिंह जी, प्रिन्स सिंह बजरंगी, प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा सिंह, काशी नाथ सिंह, जितेन्द्र सिंह, विमलेन्द्र कुमार पाण्डेय, विजय कुशवाहा, श्याम जी वर्मा, अनिरूद्ध तिवारी, मण्डल अध्यक्ष शंकर प्रसाद केशरी, गोविन्द सिंह , मथुरा सिंह, अशोक साह मुखिया उनुवास, तुलसी साह मुखिया धनसोई , पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर कुशवाहा, उज्जवल महाजन, अनिल कुशवाहा, राजू साह, वार्ड सदस्य के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज दिवाकर, राजेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र चंद्रवंशी, बेबी देवी, धर्मेन्द्र चौधरी, रामाशंकर सिंह, विशाल चौधरी, प्रदीप ओझा, मार्कण्डेय पटेल, उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!