ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि यह दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और जागरूक समाज को बढ़ावा देने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद / इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1993 में की गई थी। यह दिवस प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा में मील का पत्थर माने जाने वाले “विंडहोक घोषणापत्र” की वर्षगांठ का प्रतीक है। इसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता के विभिन्न प्रकार के उल्लघंनों की गंभीरता के बारे में जानकारी देना है। यह दिवस मीडिया पेशेवरों के बीच प्रेस की स्वतंत्रता, प्रतिबद्धता और पेशेवर नैतिकता के मुद्दों पर चिंतन करने का अवसर प्रदान करता है। वर्ष 2026 की थीम, “शांतिपूर्ण भविष्य को आकार देना” (Shaping a Future at Peace) है,जो मीडिया पर कृत्रिम मेधा (AI) के प्रभाव से जुड़ी चुनौतियों में पत्रकारिता की भूमिका पर केंद्रित है।



