राज्य

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव हेतु राष्ट्रीय एवं प्रदेश निर्वाची पदाधिकारी के नामों की घोषणा

श्री प्रमोद सुमन राष्ट्रीय एवं श्री वीरेंद्र दांगी प्रदेश निर्वाची पदाधिकारी नामित हुए

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय महासचिव पंकज नंदा ने पत्र निर्गत कर श्री प्रमोद कुमार सुमन को पार्टी के संगठन चुनाव हेतु राष्ट्रीय निर्वाची पदाधिकारी घोषित किया है। इसके ठीक बाद नवमनोनीत राष्ट्रीय निर्वाची पदाधिकारी श्री सुमन ने बिहार प्रदेश संगठन चुनाव हेतु श्री वीरेंद्र दांगी को राज्य निर्वाची पदाधिकारी मनोनीत करने संबंधी पत्र निर्गत किया है।ये नियुक्तियां संगठनात्मक चुनाव (2026–29) की प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से की गई हैं।

     
उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि श्री वीरेंद्र दांगी को बिहार में संगठनात्मक चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें क्रमशः पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर के चुनावों का सफल संचालन सुनिश्चित करना है। जबकि आगामी 07 जून को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव निर्धारित है। श्री भारती ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 14 जून को सम्पन्न होगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा हाल ही में संगठनात्मक चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया था जिसके तहत यह प्रक्रिया अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर जून 2026 तक संचालित होगी।
श्री भारती ने बताया कि श्री वीरेंद्र दांगी एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं और विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह निर्णय राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा और चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायक सिद्ध होगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!