प्रमुख खबरें

सीएम सम्राट चौधरी पर हमलावर हुए राजेश राठौड़, पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम

पटना जू का नाम बदल भाजपा के प्रति निष्ठा दिखाना चाहते हैं सम्राट चौधरी: राजेश राठौड़

नरेन्द्र मोदी के नाम बदलने वाली राजनीति के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं सीएम सम्राट: राजेश राठौड़

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर पटना जू रखने पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शेकदम पर चल कर सम्राट चौधरी भी नाम बदलने की राजनीति का हिस्सा बन गए हैं।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि सम्राट चौधरी नए नए भाजपा से जुड़े हैं और सीधे बिहार में उन्हें संगठन ने मुख्यमंत्री का पद दे दिया है ऐसे में खुद को पार्टीजनों और पार्टी के प्रति निष्ठावान दिखाने के लिए नाम बदलकर अपनी निष्ठा साबित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताना चाहिए कि उन्हें संजय गांधी नाम से दिक्कत है या गांधी से उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। मैं तो उन्हें सलाह देता हूं कि यदि उन्हें गांधी से कोई आपत्ति नहीं है तो खुद का नाम बदलकर सम्राट गांधी कर लें। लेकिन पार्टी में उनके खिलाफ चल रही सुगबुगाहट से घबड़ा कर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को खुश करने के लिए ऐसा कदम उठाया जिससे उनके प्रति नाराजगी कम हो। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कांग्रेस से ही अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत किया है। ऐसे में संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलना कहीं न कहीं उनके मन में भाजपा के प्रति स्वामीभक्ति साबित करने की पुरजोर कोशिश के रूप में ही देखा जाना है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!