ताजा खबर

डॉ संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)) एवं पूर्व मंत्री, बिहार सरकार।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /डॉ संतोष कुमार सुमन ने आज कहा कि जिस प्रकार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को एक्जिट पोल से कहीं अधिक जनसमर्थन प्राप्त हुआ था, वही तस्वीर अब पूरे देश में दोहराने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार पांचों राज्यों में भी एनडीए का प्रदर्शन सभी अनुमान और एक्जिट पोल को पीछे छोड़ देगा।

डॉ सुमन ने कहा कि असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत के साथ प्रचंड जीत दर्ज करेगी। वहीं तमिलनाडु में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है तथा केरल में भी गठबंधन पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने विपक्ष को पूरी तरह नकार दिया है। अब दक्षिण भारत के जो कुछ क्षेत्र विपक्ष के प्रभाव में बचे हैं, वहां से भी उनका सफाया तय है।

डॉ सुमन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक इन्होंने देश को भाषा, धर्म और जाति के आधार पर बांटकर सत्ता हासिल की, लेकिन अब जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और ऐसी राजनीति को सिरे से खारिज कर रही है। अब विभाजनकारी राजनीति की कोई जगह नहीं बची है।

उन्होंने आगे कहा कि आज देश एकजुट हो रहा है और कट्टरपंथी तथा विघटनकारी सोच से दूरी बना रहा है। जनता अब विकास, स्थिरता, शांति और सद्भाव चाहती है और उसी दिशा में अपना समर्थन दे रही है।

डॉ सुमन ने कहा कि विदेशी ताकतों के इशारों पर चलने वाला विपक्ष, जिसकी अगुवाई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर रही है, अब राजनीतिक रूप से हाशिये पर सिमटने वाला है। जनता अब उन्हें केवल “झुनझुना” ही थमाने वाली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!