अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में अपहरण कांड का खुलासा, युवक सकुशल बरामद, 3.5 लाख फिरौती मांगने वाले दो गिरफ्तार

किशनगंज,01मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत अनिसुर रहमान को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार, महीनगांव निवासी अनिसुर रहमान का 30 अप्रैल को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। घटना उस समय हुई जब वह खगड़ा तीन नंबर रेलवे गुमटी के पास चाय पी रहे थे। तभी कुछ लोग पहुंचे और उन्हें जबरन उठाकर महीनगांव पंचायत के नुनिया टोली की ओर ले गए। अपहरण के दौरान अनिसुर रहमान ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू की, हालांकि तब तक आरोपी उन्हें लेकर फरार हो चुके थे।

पीड़िता अफसाना खातून ने इस संबंध में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मुख्य आरोपी अब्दुल गफ्फार ने परिजनों को फोन कर 3 लाख 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंजर आलम और जाहिद हुसैन (वार्ड सदस्य, महीनगांव) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का पूर्ण खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!